loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

शादी की तैयारियों के बीच उजड़ गया परिवार, लंदन में पंजाबी युवक की संदिग्ध मौत

भारत इंफो : पंजाब के फिरोजपुर के गांव सूबा कदीम के लंदन 24 साल के सहजीत सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। जिस घर में बेटे की वापसी और शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा हुआ है।

पांच साल पहले स्टडी वीजा पर गया था लंदन
मृतक के पिता वीर सिंह ने बताया कि सहजीत सिंह 17 जून 2021 को स्टडी वीजा पर लंदन गया था। पढ़ाई पूरी करने के बाद वह वर्क परमिट पर वहीं रहकर एक मॉल में सेल्समैन के रूप में काम कर रहा था। परिवार को उम्मीद थी कि अब वह हमेशा के लिए अपने घर लौट आएगा।

वापसी की तैयारी पूरी, लेकिन आ गई दुखद खबर
सहजीत की भारत वापसी के लिए 3 जुलाई की हवाई टिकट पहले ही बुक हो चुकी थी। घर में उसके स्वागत की तैयारियां चल रही थीं और परिवार उसकी शादी की योजना भी बना रहा था। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था। वतन लौटने से पहले ही उसकी मौत की खबर ने पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया।

मौत की वजह का इंतजार, परिवार सदमे में
फिलहाल सहजीत सिंह की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच और आवश्यक सरकारी सहायता की मांग की है, ताकि युवक का पार्थिव शरीर जल्द भारत लाया जा सके। पूरे गांव में शोक का माहौल है और लोग परिवार को ढांढस बंधाने पहुंच रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *