Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

पटियाला में बैंक मैनेजर ने पूरे परिवार समेत निगला ज़हर, बाप-बेटी की मौत; मां-बेटा गंभीर

भारत इंफो : पटियाला से एक बेहद दुखद और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से हड़कंप मच गया। इस दर्दनाक घटना में बैंक मैनेजर पिता और उनकी 13 वर्षीय बेटी की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई, जबकि परिवार की मां और बेटे की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। सभी पीड़ितों को इलाज के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घरेलू लेन-देन का विवाद बना वजह
मृतकों की पहचान बैंक मैनेजर विकास बातिश (45) और उनकी बेटी खुशी बातिश (13) के रूप में हुई है। वहीं, गंभीर रूप से घायल मां तमन्ना बातिश (43) और 11 वर्षीय बेटा कनव का इलाज चल रहा है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और जांच शुरू की।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
डीएसपी सिटी-1 संजीव सिंगला ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि परिवार में घरेलू लेन-देन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था, जिसके चलते यह खौफनाक कदम उठाया गया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *