Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

पंचकूला में बच्चों से भरी स्कूल बस बेकाबू, 6 खड़ी गाड़ियों को मारी टक्कर

भारत इंफो : हरियाणा के पंचकूला में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सेक्टर-6 में बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक बेकाबू हो गई और घरों के बाहर खड़ी छह गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बस में सवार बच्चे भी घबरा गए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी बच्चे के घायल होने की सूचना नहीं है।

अचानक बेकाबू हुई बस, 6 वाहन हुए क्षतिग्रस्त
स्कूल बस बच्चों को लेकर अपने निर्धारित मार्ग पर जा रही थी। इसी दौरान बस का चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और बस ने सड़क किनारे घरों के बाहर खड़ी छह गाड़ियों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

मौके पर जुटी भीड़, ड्राइवर से हुई तीखी बहस
हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। गाड़ियों के मालिकों ने बस चालक से नुकसान को लेकर तीखी बहस की। स्थिति कुछ समय के लिए तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन वाहन मालिक अपने नुकसान की भरपाई की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *