loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

जालंधर महिला कांग्रेस को मिली नई कमान, अनुराधा बनीं जिला अध्यक्ष

भारत इंफो : अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत अनुराधा को पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की जालंधर (शहरी) इकाई का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

विधायक परगट सिंह के कार्यालय में हुआ स्वागत और सम्मान
नई जिम्मेदारी मिलने पर विधायक परगट सिंह के कार्यालय में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अनुराधा का स्वागत किया और उन्हें बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंगद दत्ता, वरिष्ठ कांग्रेस नेता धर्मिंदर सिंह भिंडा, भूपिंदर सिंह भिंडा, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव, मनवीर सिंह, विधायक परगट सिंह के पीए, सोनिया अहीर, सरबजीत कौर दादरा, एनी बंगा, सिमरन चाहल, सुनीता रानी, सेज़ल चाहल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

अनुराधा के नेतृत्व में और मजबूत होगा महिला कांग्रेस संगठन
जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंगद दत्ता ने अनुराधा की नियुक्ति को जालंधर कांग्रेस के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि अनुराधा ने हमेशा महिलाओं के अधिकारों, सामाजिक सेवा और संगठन को मजबूत करने के लिए जमीनी स्तर पर कार्य किया है। उन्हें विश्वास है कि उनके नेतृत्व में महिला कांग्रेस और अधिक मजबूत होगी तथा यूथ कांग्रेस भी संगठन को मजबूत बनाने के लिए उनके साथ मिलकर कार्य करेगी।

अनुराधा ने जताया शीर्ष नेतृत्व का आभार
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अनुराधा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, पंजाब प्रदेश महिला कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष बलजीत कौर, विधायक परगट सिंह, राजिंदर बेरी, अंगद दत्ता और कांग्रेस परिवार के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस जिम्मेदारी को वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निभाएंगी। साथ ही महिला कांग्रेस को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने और महिलाओं की आवाज़ को बुलंद करने के लिए निरंतर कार्य करती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *