loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

2027 चुनाव से पहले AAP का बड़ा दांव! जालंधर में विनीत धीर को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

भारत इंफो : पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (AAP) ने संगठन को और मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने राज्य में नई संगठनात्मक नियुक्तियों की घोषणा करते हुए कई नेताओं को अहम जिम्मेदारियां सौंपी हैं। माना जा रहा है कि यह फैसला चुनावी तैयारियों को गति देने और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।

आम आदमी पार्टी पंजाब ने वरिष्ठ नेता जगरूप सिंह सेखवां को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी नेतृत्व ने इस नियुक्ति को संगठन के विस्तार और आगामी चुनावी रणनीति के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

जालंधर समेत तीन हलकों में नए इंचार्ज नियुक्त
पार्टी ने जालंधर नॉर्थ से नगर निगम के मेयर विनीत धीर को हलका इंचार्ज बनाया है। वहीं, जोबन रंधावा को फतेहगढ़ चूड़ियां और जस्सा पट्टी को पट्टी विधानसभा क्षेत्र का हलका इंचार्ज नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के जरिए पार्टी विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में अपनी सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में है।

चुनावी तैयारियों को मिलेगी रफ्तार
AAP का मानना है कि नई नियुक्तियों से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा। पार्टी नेतृत्व ने सभी नव-नियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई देते हुए उम्मीद जताई है कि वे आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *