loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

जालंधर में दामाद बनकर महिला से ठगे 8.25 लाख रुपये, ऐसे बनाया अपना शिकार

भारत इंफो : जालंधर के जैतेवाली इलाके से एक बेहद गंभीर साइबर अपराध का मामला सामने आया है, जहां ठगों ने आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस (AI) या आवाज की नकल करने वाली तकनीक का सहारा लेकर एक महिला को अपना शिकार बनाया। जालसाज ने खुद को महिला का दामाद बताकर उनसे कुल 8.25 लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता ने इस संबंध में साइबर क्राइम थाना पुलिस को शिकायत दर्ज करवाई है।

शातिर ठग ने दामाद बनकर रची साजिश
पीड़ित महिला पूनम, जो कि एक विधवा हैं और अपनी बेटी की शादी कर चुकी हैं, ने पुलिस को बताया कि 8 मई को उन्हें एक फोन कॉल आया। कॉलर ने बिल्कुल उनके दामाद जैसी आवाज में बात की और आत्मविश्वास के साथ कहा, “मैं आपका दामाद ही बोल रहा हूँ।” ठग ने बातों के जाल में महिला को ऐसा उलझाया कि उन्हें जरा भी शक नहीं हुआ।

बातचीत का सिलसिला काफी देर तक चला, जिसके दौरान शातिर ठग ने धीरे-धीरे महिला के बैंक खाते से कुल 8.25 लाख रुपये ट्रांसफर करवा लिए। जब पीड़िता के मोबाइल पर लगातार पैसे कटने के मैसेज आने लगे, तब उन्हें एहसास हुआ कि वे किसी साइबर ठगी का शिकार हो गई हैं।

पुलिस ने शुरू की जांच
इस वारदात के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब उन बैंक खातों और मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है, जिनका इस्तेमाल इस ठगी के लिए किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *