Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

पंजाब में तेज आंधी बनी काल, लोहे का गेट गिरने से 9 साल के बच्चे की मौत

भारत इंफो : पंजाब के मानसा में मंगलवार शाम आई तेज आंधी एक परिवार के लिए दुखद हादसा बन गई। लल्लूआणा रोड पर लोहे का भारी गेट दीवार समेत गिरने से 9 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान दिलशान इंसां के रूप में हुई है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।

दादा के साथ दूध लेने जा रहा था बच्चा
जानकारी के अनुसार, दिलशान अपने दादा के साथ दूध लेने के लिए घर से निकला था। रास्ते में अचानक तेज आंधी चलने लगी। स्थिति को देखते हुए दादा ने बच्चे को सड़क के दूसरी ओर सुरक्षित खड़े रहने के लिए कहा। इसी दौरान पास में लगा लोहे का गेट अचानक दीवार समेत भरभराकर गिर गया और उसकी चपेट में दिलशान आ गया। हादसा इतना गंभीर था कि बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

पांचवीं कक्षा का छात्र था दिलशान
दिलशान स्थानीय स्कूल में पांचवीं कक्षा का छात्र था। परिवार के अनुसार, वह दो बहनों के बाद अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद इलाके के लोगों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। बुधवार को दिलशान का अंतिम संस्कार किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रिश्तेदार, परिचित और स्थानीय लोग शामिल हुए। मासूम की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *