loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 37°C
Breaking News

पंजाब में ब्रेकअप के बाद खौफनाक वारदात, 35 सेकेंड में गर्लफ्रैंड पर किए 30 चाकू से वार

भारत इंफो : मोहाली में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक युवक ने ऑफिस के अंदर घुसकर एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी। आरोपी चुपचाप कार्यालय में दाखिल हुआ और काम में व्यस्त युवती पर पीछे से हमला कर दिया। हमले के बाद युवती जान बचाने के लिए ऑफिस में इधर-उधर दौड़ती रही, लेकिन आरोपी उसका पीछा करता रहा और लगातार चाकू से वार करता रहा।

35 सेकेंड में 30 बार किए चाकू से वार
जानकारी के अनुसार आरोपी ने महज 35 सेकेंड के भीतर युवती पर करीब 30 बार चाकू से हमला किया। इस दौरान ऑफिस में मौजूद कर्मचारियों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने उन्हें भी चाकू दिखाकर पीछे हटने पर मजबूर कर दिया।

वारदात के बाद खुद का भी काट लिया गला
जब आरोपी को लगा कि युवती की हालत गंभीर हो चुकी है और उसके बचने की संभावना नहीं है, तो उसने उसी चाकू से अपना भी गला काट लिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। वहीं आरोपी युवक की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।

प्रेम संबंध और ब्रेकअप की बात आई सामने
पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी और मृतक युवती के बीच पहले प्रेम संबंध थे। बताया जा रहा है कि कुछ समय पहले युवती ने उससे संबंध खत्म कर लिए थे। इसी बात से नाराज होकर युवक ने कथित तौर पर इस वारदात को अंजाम दिया।

पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया शव
पुलिस ने युवती के शव का पोस्टमॉर्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव को पटियाला लेकर गए हैं।

पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की पूरी परिस्थितियों, दोनों के संबंधों और वारदात के कारणों की जांच की जा रही है। साथ ही घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और CCTV फुटेज को भी खंगाला जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *