Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

सुनंदा शर्मा के नए गाने ‘जोगी’ पर कॉपीराइट विवाद, YouTube ने किया रिमूव

भारत इंफो : Sunanda Sharma एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनका नया गाना ‘जोगी’ YouTube से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार यह कार्रवाई फेक डॉक्यूमेंट्स और कॉपीराइट शिकायत के चलते की गई है। गाना हटने के बाद अब इस पूरे मामले पर सुनंदा शर्मा का बयान भी सामने आया है।

सुनंदा बोलीं- जल्द दोबारा रिलीज होगा गाना

सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनंदा शर्मा ने कहा कि ‘जोगी’ गाने को सभी जरूरी एग्रीमेंट्स के साथ रिलीज किया गया था। उन्होंने दावा किया कि कुछ लोगों ने नकली दस्तावेजों के जरिए यूट्यूब में शिकायत दर्ज करवाई, जिसके बाद गाना हटाया गया। सिंगर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही यह गाना फिर से यूट्यूब पर रिलीज किया जाएगा।

पुराने गाने हटने की खबरों को बताया अफवाह

सुनंदा शर्मा ने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें कहा जा रहा था कि उनके कई पुराने गाने भी यूट्यूब से हटा दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिलहाल केवल उनका नया गाना ‘जोगी’ ही इस विवाद से प्रभावित हुआ है और बाकी सभी गाने पहले की तरह उपलब्ध हैं।

पांच दिन में मिले थे 18 लाख व्यूज

सुनंदा शर्मा ने अपना नया सिंगल ‘जोगी’ 21 मई को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया था। हालांकि रिलीज के पांच दिन बाद यानी 26 मई को यह गाना प्लेटफॉर्म से हटा दिया गया। इस गाने के बोल ‘राजा’ ने लिखे थे, जबकि इसका म्यूजिक ‘एडन’ ने तैयार किया था। सिंगर का दावा है कि गाना हटने से पहले करीब 1.8 मिलियन व्यूज हासिल कर चुका था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *