loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

पंजाब बीजेपी को मिला नया प्रधान, केवल सिंह ढिल्लों को मिली बड़ी जिम्मेदारी

भारत इंफो : भाजपा ने पंजाब समेत चार राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। पार्टी हाईकमान ने बरनाला के पूर्व विधायक Kewal Singh Dhillon को पंजाब भाजपा का नया प्रधान नियुक्त किया है। इसके साथ ही दिल्ली में हर्ष मल्होत्रा, हरियाणा में अर्चना गुप्ता और त्रिपुरा में अभिषेक देवरॉय को भी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सुनील जाखड़ का कार्यकाल हुआ समाप्त
पंजाब भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष Sunil Jakhar का तीन साल का कार्यकाल जुलाई में समाप्त हो रहा है। हालांकि पार्टी नेतृत्व ने संकेत दिए हैं कि जाखड़ 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहेंगे। पार्टी संगठन में बदलाव को आगामी चुनावों की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।

दो दशक से राजनीति में सक्रिय हैं ढिल्लों
केवल सिंह ढिल्लों पिछले करीब दो दशकों से पंजाब, खासकर बरनाला की राजनीति में सक्रिय रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर 2007 और 2012 में बरनाला विधानसभा सीट से जीत हासिल की थी। वर्ष 2012 में उन्होंने बड़े अंतर से चुनाव जीता था। वह पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट पद पर भी रह चुके हैं।

कांग्रेस छोड़ 2022 में भाजपा में हुए शामिल
2017 विधानसभा चुनाव और 2019 संगरूर लोकसभा चुनाव में हार के बाद केवल सिंह ढिल्लों ने जून 2022 में कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था। भाजपा ने उन्हें संगरूर लोकसभा उपचुनाव में उम्मीदवार भी बनाया था। फिलहाल वह पंजाब भाजपा की कोर कमेटी के वरिष्ठ नेताओं में शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *