Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

PM मोदी की अपील के बावजूद महंगा हुआ गोल्ड, 10 ग्राम सोना 1.51 लाख के ऊपर

भारत इंफो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोगों से सोना न खरीदने की अपील के बावजूद मंगलवार 12 मई को सर्राफा बाजार में तेजी देखने को मिली। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ा उछाल दर्ज किया गया है।

चांदी में 11 हजार से ज्यादा की तेजी
आंकड़ों के मुताबिक, एक किलो चांदी की कीमत 11,620 रुपए बढ़कर 2,67,820 रुपए पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को चांदी का भाव करीब 2.56 लाख रुपए प्रति किलो था। वहीं 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 1,592 रुपए महंगा होकर 1,51,954 रुपए पर पहुंच गया। एक दिन पहले इसकी कीमत 1,50,362 रुपए प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई थी।

सालभर में रिकॉर्ड तेजी
साल 2026 में अब तक सोने की कीमत में 18,755 रुपए की बढ़ोतरी हो चुकी है, जबकि चांदी 37,400 रुपए महंगी हुई है। 31 दिसंबर 2025 को 10 ग्राम सोने का रेट 1.33 लाख रुपए था, जो अब बढ़कर 1.52 लाख रुपए तक पहुंच गया है। इसी तरह चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए प्रति किलो से बढ़कर 2.68 लाख रुपए के करीब पहुंच गई है। इस दौरान 29 जनवरी 2026 को सोने ने 1.76 लाख रुपए और चांदी ने 3.86 लाख रुपए प्रति किलो का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *