Saturday, October 31, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 29°C
Breaking News

दिलजीत ने कॉन्सर्ट में अपने आलोचकों को दिया जवाब, बोले- हमें मत बताओ लड़ाइयां, कैसे लड़ी जाती हैं

भारत इंफो : पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने शुक्रवार रात दिल्ली में हुए कॉन्सर्ट के दौरान कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के लोगों को जवाब दिया। दिलजीत ने मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर उठे विवाद पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पंजाबियों को यह सिखाने की जरूरत नहीं है कि उन्हें अपनी लड़ाई कैसे लड़नी है।

दिलजीत ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जिस फिल्म का मंच पर खड़े होकर मजाक उड़ाया जा रहा है, उसके लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सभी का समर्थन करते हैं और नफरत के बदले प्यार में विश्वास रखते हैं।

‘फिल्म का मजाक उड़ाने वालों को नहीं पता कितनी लंबी लड़ाई लड़ी’
दिल्ली कॉन्सर्ट में दिलजीत ने फिल्म ‘सतलुज’ को लेकर कहा कि जिस फिल्म का लोग मंच पर खड़े होकर मजाक उड़ा रहे हैं, उसके लिए उन्होंने काफी लंबी लड़ाई लड़ी है। उन्होंने कहा कि फिल्म पर रोक लगाने से कुछ हासिल नहीं होने वाला। अगर कोई उनसे नफरत करता है, तो वह ऐसा कर सकता है, लेकिन उनकी तरफ से सभी के लिए प्यार है। उन्होंने कहा, “मैं सभी से प्यार करता हूं। मेरा सभी को आई लव यू है।”

जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर बनी है ‘सतलुज’
फिल्म ‘सतलुज’ मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा के जीवन पर आधारित बताई गई है। फिल्म को लेकर पहले भी विवाद सामने आ चुका है। इसी विवाद के संदर्भ में दिलजीत ने कॉन्सर्ट के दौरान अपनी बात रखी और फिल्म का मजाक उड़ाने वालों पर निशाना साधा। उन्हें यह बताने की जरूरत नहीं है कि लड़ाइयां कैसे लड़ी जाती हैं।

अभिजीत दीपके ने दिलजीत की टिप्पणी पर दी सफाई
वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने दिलजीत की टिप्पणी के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने सोशल मीडिया पर दिलजीत के नाम संदेश लिखते हुए कहा कि जून में विरोध प्रदर्शन के दौरान दिलजीत के एक कमेंट से उन्हें थोड़ा दुख हुआ था। उनकी नाराजगी किसी व्यक्तिगत शिकायत की वजह से नहीं थी। उन्होंने कहा कि वह हमेशा दिलजीत को ऐसे व्यक्ति के रूप में देखते आए हैं, जो गलत के खिलाफ आवाज उठाने की बात करते हैं।

‘पाजी, छोटा भाई समझकर मिट्टी पाओ’
अभिजीत दीपके ने अपने संदेश में दिलजीत से अपील करते हुए कहा कि वह उन्हें अपना छोटा भाई समझकर इस बात को जाने दें। उनके इस बयान को दिलजीत और CJP के बीच चल रही बयानबाजी के बीच सफाई के तौर पर देखा जा रहा है। दिलजीत के कॉन्सर्ट में दिए गए बयान और अभिजीत दीपके की प्रतिक्रिया के बाद ‘सतलुज’ फिल्म को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *