Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में बड़ा ब्लास्ट, 2 पुलिसकर्मियों समेत 7 की मौत

भारत इंफो : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनवा के लक्की मरवत जिले में मंगलवार को बड़ा विस्फोट हुआ। धमाका सराय नौरंग तहसील के एक व्यस्त चौराहे पर हुआ, जहां ट्रैफिक पुलिस वार्डन ड्यूटी पर तैनात थे। इस हादसे में 2 पुलिसकर्मियों समेत कम से कम 7 लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ट्रैफिक कंट्रोल के दौरान हुआ विस्फोट
पुलिस के अनुसार, वार्डन बन्नू और डेरा इस्माइल खान के बीच ट्रैफिक कंट्रोल कर रहे थे, तभी जोरदार धमाका हुआ। विस्फोट के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विस्फोटकों से भरा लोडर रिक्शा मौके पर खड़ा था या फिर किसी आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया। बम निरोधक दस्ता मौके से सबूत जुटाकर धमाके की प्रकृति की जांच कर रहा है।

मृतकों की हुई पहचान
मृत पुलिसकर्मियों की पहचान आदिल जान और राहतुल्लाह के रूप में हुई है। दोनों के शव तहसील हेडक्वार्टर अस्पताल भेज दिए गए हैं। घायलों में एक किशोरी और एक महिला भी शामिल हैं, जिनका इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *