loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

बटाला में देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

भारत इंफो : पंजाब के बटाला शहर में 27 अप्रैल की देर रात उस समय सनसनी फैल गई, जब बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां चला दीं। इस हमले में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

मृतकों की पहचान, एक था कबड्डी खिलाड़ी
फायरिंग में जान गंवाने वालों की पहचान कश्मीर सिंह (31) और जुगराज सिंह (18) के रूप में हुई है। दोनों गुरदासपुर जिले के श्री हरगोबिंदपुर उपमंडल के भोमा गांव के निवासी थे। जुगराज सिंह एक कबड्डी खिलाड़ी था, जबकि कश्मीर सिंह पूर्व सरपंच वस्सा सिंह का बेटा था और खेतीबाड़ी से जुड़ा हुआ था। बताया जा रहा है कि दोनों के सिर में गोलियां लगीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इस हमले में तीसरा व्यक्ति, जुगराज सिंह (30), गंभीर रूप से घायल हुआ है। वह भी उसी गांव का रहने वाला है और खेती करता है। उसके सीने में गोली लगी है और फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज जारी है।

दो बाइकों पर आए हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रात के समय टहलने के लिए निकले हुए थे। इसी दौरान दो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए करीब छह अज्ञात हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटनास्थल पर दो दर्जन से अधिक गोलियां चलने की आवाजें सुनी गईं।

पुलिस जांच में जुटी, इलाके में दहशत
घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जहां तीनों युवक खून से लथपथ हालत में पड़े थे। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश जारी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *