Wednesday, September 16, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

कनाडा कॉन्सर्ट में दिलजीत दोसांझ के खिलाफ नारेबाजी, खालिस्तान समर्थकों का विरोध

भारत इंफो : पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ ने अपने ‘ऑरा-2026’ टूर की शुरुआत कनाडा के वैंकूवर से की, लेकिन इस दौरान उनका लाइव कॉन्सर्ट विवादों में घिर गया। कार्यक्रम के बीच कुछ खालिस्तान समर्थकों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की और झंडे लहराए। कॉन्सर्ट के दौरान कुछ लोग खालिस्तानी झंडे लेकर पहुंचे और नारे लगाने लगे। मौके पर मौजूद सिक्योरिटी स्टाफ ने उन्हें रोकने की कोशिश की, जिस पर प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच बहस भी हुई।

दिलजीत पर लगाए गंभीर आरोप
विरोध करने वाले लोगों ने बाद में एक पोस्टर और वीडियो जारी कर दिलजीत दोसांझ पर आरोप लगाए। उनका दावा है कि दिलजीत विदेश में रहने वाले सिखों के साथ भाजपा और आरएसएस के संपर्क में हैं। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वे दिलजीत दोसांझ के आगामी कार्यक्रमों में भी इसी तरह विरोध जारी रखेंगे। हर शो में झंडे दिखाकर और नारेबाजी कर अपनी बात रखेंगे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई पवनदीप सिंह बस्सी और मनदीप सिंह रवि कर रहे थे, जिन्हें सिख फॉर जस्टिस से जुड़ा बताया जा रहा है। यह संगठन गुरपतवंत पन्नू से संबंधित माना जाता है।

23 अप्रैल को हुआ था कॉन्सर्ट
बताया जा रहा है कि वैंकूवर में दिलजीत दोसांझ का यह लाइव कॉन्सर्ट 23 अप्रैल को आयोजित हुआ था। कार्यक्रम के दौरान खालिस्तान समर्थकों ने ‘खालिस्तान जिंदाबाद’ और भारत विरोधी नारे लगाए। बाद में इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किया गया, जिसमें दिलजीत पर तीखे आरोप लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *