Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

Paytm Bank यूजर्स के लिए अलर्ट, आज से बंद हुआ बैंकिंग कामकाज

भारत इंफो : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कड़ी कार्रवाई करते हुए पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड (PPBL) का बैंकिंग लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही 24 अप्रैल से बैंक का पूरा बैंकिंग संचालन बंद कर दिया गया है।

ग्राहकों के पैसे को लेकर RBI की चिंता
RBI के अनुसार बैंक का संचालन इस तरह से हो रहा था जिससे ग्राहकों की जमा राशि की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे थे। नियामक को लगा कि मौजूदा हालात में बैंक को जारी रखना ग्राहकों के हित में नहीं है और इससे जोखिम बढ़ सकता है।

नियमों के उल्लंघन बने बड़ी वजह
रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया कि बैंक ने लाइसेंस लेते समय जिन शर्तों और नियमों का पालन करने का वादा किया था, उनका लगातार उल्लंघन किया गया। खास तौर पर KYC प्रक्रियाओं और फंड्स के सही उपयोग को लेकर गंभीर अनियमितताएं सामने आईं। साथ ही, बैंक प्रबंधन के फैसले भी खाताधारकों के हित में नहीं पाए गए।

ग्राहकों के पैसे सुरक्षित, UPI सेवा जारी
RBI ने यह भी साफ किया है कि बैंक के पास पर्याप्त नकदी उपलब्ध है, जिससे वह अपने सभी ग्राहकों की जमा राशि वापस कर सकता है। इसका मतलब है कि जमाकर्ताओं का पैसा डूबने की संभावना नहीं है। वहीं, पेटीएम का UPI एप पहले की तरह काम करता रहेगा और उस पर इस फैसले का कोई असर नहीं पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *