loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 42°C
Breaking News

पंजाब राजनीति में भूचाल, राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों ने छोड़ी पार्टी

भारत इंफो : पंजाब की राजनीति में बड़ा राजनीतिक भूचाल देखने को मिला है। आम आदमी पार्टी को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके 10 में से 7 सांसदों ने पार्टी छोड़ दी और भाजपा का दामन थाम लिया। इस घटनाक्रम ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर को पूरी तरह बदल दिया है।

बड़े चेहरे शामिल, AAP को भारी नुकसान
पार्टी छोड़ने वालों में राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, संदीप पाठक, हरभजन सिंह, विक्रम साहनी, राजेंद्र गुप्ता और स्वाती मालीवाल के नाम शामिल बताए जा रहे हैं। इतने बड़े स्तर पर हुए इस घटनाक्रम ने आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई को बड़ा नुकसान पहुंचाया है।

राघव चड्ढा का बयान बना चर्चा का केंद्र
पार्टी छोड़ने के बाद राघव चड्ढा का बयान काफी चर्चा में है। उन्होंने कहा, “मैं सही व्यक्ति था, लेकिन गलत पार्टी में था। अब मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं।” उनके इस बयान ने सियासी हलकों में नई बहस छेड़ दी है।

संदीप पाठक ने भी जताई नाराजगी
वहीं संदीप पाठक ने भी भावुक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा दिन आएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने पार्टी के लिए काफी मेहनत की, लेकिन हालात ऐसे बने कि उन्हें यह फैसला लेना पड़ा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *