Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 33°C
Breaking News

जालंधर में शादी में गया था परिवार, पीछे से साफ हुआ घर; CCTV तक उड़ा ले गए चोर

भारत इंफो : जालंधर में चोरी की घटनाओं का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला रामामंडी के अंबेडकर नगर से सामने आया है, जहां चोर एक घर को निशाना बनाकर लाखों का सामान लेकर फरार हो गए। पीड़िता रीमा मुताबिक वह अपने परिवार के साथ मुकेरियां के पास भंगाला में रिश्तेदारी की शादी में गई हुई थी। जब परिवार वापस लौटा तो घर में लगे CCTV कैमरे गायब मिले, जिससे उन्हें शक हुआ कि घर में चोरी हो चुकी है।

5 तोला सोना और 50 हजार नगदी चोरी
घर के अंदर जाकर देखा तो DVR भी गायब था और अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि अलमारी में रखे गहनों का बैग खाली था और उसमें से सारा कीमती सामान चोरी हो चुका था। चोर करीब 5 तोला सोना, चांदी और 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि घर में रखे गहने उनकी मां और भाभी के थे, जो हाल ही में हुए शादी समारोह के बाद अलमारी में रखे गए थे।

पुलिस ने संदिग्ध को लिया हिरासत में
घटना की सूचना मिलते ही थाना रामामंडी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार ने अपने पड़ोसी पर शक जताया, जिसके बाद पुलिस एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले सप्ताह भी एक घर से 10 तोला सोना चोरी हुआ था। इससे पहले एक अन्य मामले में पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत में लेकर 15 तोला सोना बरामद किया था।

नशे के आदी युवक पर लगे आरोप
मोहल्ला निवासियों ने बताया कि जिस युवक पर शक जताया जा रहा है, वह नशे का आदी है और पहले भी कई चोरी की वारदातों में शामिल रहा है। यहां तक कि एक बार मोहल्ले से गैस सिलेंडर चोरी कर अपने घर में छुपा लिया था, जिसे बाद में लोगों ने बरामद कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *