Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

पंजाब में भ्रष्टाचार पर वार, लुधियाना में SHO रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत इंफो : पंजाब में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज करते हुए विजिलेंस ब्यूरो ने लुधियाना में बड़ी कार्रवाई की है। थाना डिवीजन-4 के एसएचओ गुरजीत सिंह को 18 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ ले गई।

महिला से मांगी गई थी 30 हजार की रिश्वत
मिली जानकारी के अनुसार एसएचओ ने एक महिला से 30 हजार रुपए की रिश्वत की मांग की थी। महिला ने इस मामले की शिकायत विजिलेंस विभाग को दी, जिसके बाद पूरे मामले की जांच शुरू की गई। शिकायत के आधार पर विजिलेंस ने जाल बिछाया। जैसे ही महिला ने 18 हजार रुपए की पहली किस्त देने की कोशिश की, टीम ने मौके पर ही एसएचओ को पकड़ लिया। यह पूरी कार्रवाई योजनाबद्ध तरीके से की गई।

इस गिरफ्तारी के बाद थाना डिवीजन-4 में हड़कंप मच गया। विजिलेंस की टीम अब आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *