loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

जालंधर में नूरां सिस्टर्स के पिता की हालत नाजुक, इलाज के लिए मांगी मदद

भारत इंफो : जालंधर से जुड़ी मशहूर सूफी गायिका जोड़ी नूरां सिस्टर्स के परिवार पर इस समय मुश्किलों का दौर चल रहा है। उनके पिता की तबीयत काफी खराब बताई जा रही है और वे लंबे समय से अस्पताल में भर्ती हैं। इससे पहले भी उनके पिता को हार्ट संबंधी समस्या के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनका स्टंट डाला गया था। अब उनकी हालत और ज्यादा नाजुक हो गई है।

सोशल मीडिया पर मदद की अपील
पिता की गंभीर स्थिति को देखते हुए रित मीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर लोगों से आर्थिक मदद की अपील की है। पोस्ट में इलाज के लिए क्यूआर कोड भी साझा किया गया है। एक वीडियो में पिता को अस्पताल में भर्ती दिखाया गया है, जिसमें उनकी हार्ट बीट और पल्स भी नजर आ रही है।

भावुक अपील में झलका दर्द
परिवार की ओर से साझा किए गए एक अन्य वीडियो में बेटी ने भावुक होकर कहा कि उनके माता-पिता ने पूरी जिंदगी मेहनत की है और हमेशा दूसरों की मदद की है। उन्होंने कहा कि आज हालात ऐसे बन गए हैं कि उन्हें खुद लोगों से मदद मांगनी पड़ रही है।
इंसान को जिंदगी में ही अपने करीबियों का हाल पूछना चाहिए, क्योंकि बाद में पछताने से कोई फायदा नहीं होता। परिवार ने लोगों से अपील की है कि वे इस मुश्किल समय में उनका साथ दें।

नूरां सिस्टर्स की ओर से नहीं आया बयान
फिलहाल इस पूरे मामले को लेकर नूरां सिस्टर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। परिवार की अपील के बाद उनके प्रशंसकों और आम लोगों में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *