Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा, कार और बस की टक्कर में 6 की मौत

भारत इंफो : कर्नाटक में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा कार और बस की आमने-सामने टक्कर के कारण हुआ, जिसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। जांच के मुताबिक कार का टायर अचानक फट गया, जिससे ड्राइवर का नियंत्रण वाहन से हट गया। इसी दौरान सामने से आ रही बस से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के तुरंत बाद कार में आग लग गई, जिससे स्थिति और भयावह हो गई।

कार में 3 बच्चे समेत 8 लोग सवार थे
हादसे के समय कार में कुल 8 लोग सवार थे, जिनमें 3 बच्चे भी शामिल थे। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने 6 लोगों को मृत घोषित कर दिया। बाकी 2 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। पुलिस के मुताबिक, बस में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। हादसे के बाद उन्हें समय रहते बाहर निकाल लिया गया, जिससे कोई बड़ा नुकसान टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *