Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

पंजाब में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, हथियारों के साथ आरोपी गिरफ्तार

भारत इंफो : अमृतसर और मोहाली की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने संयुक्त ऑपरेशन के दौरान एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद हुआ है। इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा की।

आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद
स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSOC) अमृतसर और मोहाली की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। जांच के दौरान आरोपी के पास से 4 हथगोले और 2 विदेशी निर्मित पिस्तौलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार यह बरामदगी बड़े हमले की साजिश की ओर इशारा करती है।

पाकिस्तान की ISI से जुड़े तार सामने आए
शुरूआती जांच में खुलासा हुआ है कि गिरफ्तार आरोपी ISI के इशारे पर काम कर रहा था। आरोपी के तार पाकिस्तान और विदेशों में बैठे हैंडलरों से जुड़े हुए पाए गए हैं, जो उसे निर्देश दे रहे थे।

चंडीगढ़ ग्रेनेड हमले से भी कनेक्शन
सूत्रों के अनुसार आरोपी का संबंध चंडीगढ़ में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े आतंकी मॉड्यूल से भी बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल अमृतसर थाने में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *