loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 30°C
Breaking News

पंजाब से घूमने गए पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा, यमुना में स्टीमर पलटने से महिलाओं समेत 10 की मौत

भारत इंफो : वृंदावन में यमुना नदी के तट पर एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां श्रद्धालुओं से भरा एक स्टीमर अनियंत्रित होकर पैंटून पुल से टकरा गया और देखते ही देखते नदी के गहरे पानी में पलट गया। इस हादसे के वक्त स्टीमर पर पंजाब के लुधियाना से आए 30 से अधिक पर्यटक सवार थे।

देखते ही देखते चीख पुकार मच गई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर चीख-पुकार मच गई और देखते ही देखते कई लोग लहरों में समा गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत बचाव के लिए नदी में छलांग लगाई और पुलिस-प्रशासन को सूचित किया। हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की खबर है, जबकि कई अन्य अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।

DM ने की 6 मौतों की पुष्टि
मथुरा के जिलाधिकारी चंद्र प्रकाश सिंह ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए बताया कि शुरुआती जांच में 6 लोगों की मौत की आधिकारिक पुष्टि हो चुकी है, हालांकि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। प्रशासन की तत्परता से अब तक 14 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है, जिनका उपचार नजदीकी अस्पताल में चल रहा है।

NDRF और आर्मी को बुलाया गया
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय गोताखोरों के अलावा एनडीआरएफ (NDRF) और मथुरा आर्मी स्टेशन से सेना के जवानों को भी मदद के लिए बुलाया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन युद्ध स्तर पर जारी है और जब तक आखिरी व्यक्ति का पता नहीं चल जाता, बचाव कार्य थमेगा नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *