loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 36°C
Breaking News

नहीं रहे हॉकी के स्तंभ स. गुरविंदर सिंह बाठला, जालंधर के मॉडल टाउन में कल होगा अंतिम संस्कार

भारत इंफो : खेल जगत और सामाजिक हलकों के लिए एक अत्यंत दुखद खबर है। पूर्व राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी और सुरजीत हॉकी सोसाइटी के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (Chief P.R.O.) स. गुरविंदर सिंह बाठला (गुल्लू बाठला) का 7 अप्रैल 2026 को दुखद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जालंधर सहित पूरे खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

स. गुरविंदर सिंह बाठला ने न केवल एक राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान बनाई, बल्कि पंजाब एंड सिंध बैंक में हॉकी सचिव (स्पोर्ट्स) के रूप में भी खेल को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

वे बाठला मैरिज कंसल्टेंट्स के एम.डी. के रूप में भी सक्रिय थे और समाज के एक मजबूत स्तंभ माने जाते थे। सुरजीत हॉकी सोसाइटी के प्रति उनकी सेवाओं को हमेशा याद रखा जाएगा।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, दिवंगत आत्मा का अंतिम संस्कार कल, गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को दोपहर 12:00 बजे मॉडल टाउन श्मशान घाट, जालंधर में किया जाएगा।

सुरजीत हॉकी सोसाइटी के अध्यक्ष, समस्त सदस्यों और बाठला परिवार ने इस दुख की घड़ी में सभी शुभचिंतकों से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना में शामिल होने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *