loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

AAP पर राघव चड्ढा का पलटवार! कहा-घायल हूं, इसलिए घातक हूं

भारत इंफो : राघव चड्ढा ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (AAP) के आरोपों को लेकर अपना दूसरा वीडियो जारी किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि वह शुरुआत में बोलना नहीं चाहते थे, लेकिन बार-बार झूठ दोहराए जाने से वह सच जैसा लगने लगता है, इसलिए जवाब देना जरूरी हो गया।

‘स्क्रिप्टेड कैंपेन’ का लगाया आरोप
वीडियो में राघव चड्ढा ने कहा कि उनके खिलाफ एक सोची-समझी रणनीति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक जैसी भाषा, एक जैसे आरोप यह संकेत देते हैं कि यह कोई संयोग नहीं बल्कि एक को-ऑर्डिनेटेड अटैक है। उन्होंने कहा कि पहले वह चुप रहना चाहते थे, लेकिन अब उन्होंने जवाब देने का फैसला किया है।

तीन आरोपों को बताया पूरी तरह झूठा
राघव चड्ढा ने कहा कि उन पर लगाए गए तीनों आरोप पूरी तरह निराधार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें संसद में बोलने से रोकने की कोशिश की जा रही है। उनका कहना था कि वह संसद में हंगामा करने नहीं बल्कि जनता के मुद्दे उठाने के लिए जाते हैं। उनका मकसद कभी भी शोर मचाना, माइक तोड़ना या अनुचित भाषा का इस्तेमाल करना नहीं रहा।

फिल्मी डायलॉग के साथ दी चेतावनी
वीडियो के अंत में राघव चड्ढा ने एक फिल्मी डायलॉग का इस्तेमाल करते हुए कहा, “घायल हूं, इसलिए घातक हूं,” और विरोधियों को चेतावनी दी। गौरतलब है कि आप ने 2 अप्रैल को राघव चड्ढा को राज्यसभा के उपनेता पद से हटा दिया था। साथ ही राज्यसभा सचिवालय को पत्र लिखकर उन्हें पार्टी कोटे से बोलने का समय न देने की बात कही गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *