loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

कनाडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर राणा चीमा समेत दो पंजाबी मूल के युवक गिरफ्तार

भारत इंफो : कनाडा के कैलगरी में पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए पंजाबी मूल के दो युवकों को अलग-अलग आपराधिक मामलों में गिरफ्तार किया है। इनमें से एक आरोपी की पहचान कुख्यात गैंगस्टर राणा चीमा के रूप में हुई है। पुलिस ने रणनीतिक कार्रवाई करते हुए राणा चीमा को 1 अप्रैल को गिरफ्तार किया, जबकि दूसरे आरोपी 21 साल के जसकरण सिंह को 3 अप्रैल को हिरासत में लिया गया।

चीमा के निशाने पर था दक्षिण एशियाई समुदाय
गैंगस्टर राणा चीमा पर कैलगरी में रहने वाले दक्षिण एशियाई समुदाय के लोगों को डराने-धमकाने और उनसे फिरौती वसूलने के गंभीर आरोप हैं। जांच में यह बात सामने आई है कि चीमा ने न केवल लोगों से जबरन वसूली की मांग की, बल्कि खौफ पैदा करने के लिए गोलीबारी की घटनाओं को भी अंजाम दिया।

फायरिंग करने वाला जसकरण भी काबू
पुलिस की इस कार्रवाई के दूसरे चरण में 21 साल के जसकरण सिंह को गिरफ्तार किया गया, जिस पर सरेआम फायरिंग करने का संगीन आरोप है। जसकरण ने फिरौती वसूलने के मकसद से शहर के व्यस्त इलाकों में गोलीबारी की थी ताकि पीड़ित डरकर पैसे दे दें। कैलगरी में हाल ही में हुई हिंसा और जबरन वसूली की घटनाओं की जांच के दौरान जसकरण की संलिप्तता के सबूत मिले, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *