loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 40°C
Breaking News

आज इतने बजे बंद हो जाएंगी दुनियाभर की लाइटें, चारों तरफ होगा अंधेरा

भारत इंफो : राजधानी दिल्ली में 28 मार्च को ‘अर्थ ऑवर 2026’ के तहत एक खास पहल देखने को मिलेगी। BSES ने दक्षिण, पश्चिम, पूर्व और मध्य दिल्ली के अपने करीब 54 लाख उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे रात 8:30 से 9:30 बजे तक अपने घरों और दफ्तरों की गैर-जरूरी लाइटें बंद रखें। इस पहल के जरिए करीब सवा दो करोड़ आबादी वाले क्षेत्र को इस वैश्विक अभियान से जोड़ा जा रहा है।

सिर्फ प्रतीक नहीं, बदलाव का संदेश
साल 2026 के लिए इस अभियान का थीम ‘Give an Hour for Earth’ रखा गया है। इसका उद्देश्य सिर्फ एक घंटे के लिए बिजली बंद करना नहीं, बल्कि लोगों के व्यवहार में बदलाव लाना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है। यह पहल साल 2007 में Sydney से शुरू हुई थी, जो अब 190 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है। ‘अर्थ ऑवर’ आज जलवायु परिवर्तन के खिलाफ जागरूकता फैलाने का एक बड़ा वैश्विक अभियान बन चुका है।

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में कदम
इस अभियान के जरिए लोगों को यह संदेश दिया जा रहा है कि छोटी-छोटी आदतों में बदलाव लाकर भी पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है। बिजली की बचत और ऊर्जा के समझदारी से इस्तेमाल से भविष्य को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *