loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

सुबह-सुबह दर्दनाक हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से एक परिवार के 5 लोगों की मौत

भारत इंफो : मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। परशुराम चौराहे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने एक ऑटोरिक्शा को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में दो बच्चों सहित चार लोग घायल हैं, जबकि ऑटो चालक की हालत भी नाजुक बनी हुई है।

मंदिर से लौटते वक्त हुआ हादसा
यह हादसा सुबह करीब 3 बजे उस समय हुआ, जब ऑटो में सवार सभी लोग शीतला माता मंदिर से दर्शन कर वापस लौट रहे थे। टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो अनियंत्रित होकर नीम के पेड़ से जा टकराया और पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया, जबकि अन्य का इलाज जारी है।

पुलिस से बचकर भाग रही थी स्कॉर्पियो
चश्मदीदों के अनुसार, हादसे से पहले स्कॉर्पियो ने बस स्टैंड के पास एक ई-रिक्शा को टक्कर मारी थी। इसके बाद पुलिस वाहन उसका पीछा कर रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार में भागते हुए स्कॉर्पियो ने रास्ते में ऑटो को भी टक्कर मार दी, जिससे यह बड़ा हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *