loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

‘सरके चुनर तेरी सरके’ पर अश्लीलता का आरोप, चंडीगढ़ में FIR की मांग

भारत इंफो : बॉलीवुड फिल्म केडी: द डेविल के गाने सरके चुनर तेरी सरके को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। चंडीगढ़ काउंसिल ऑफ लॉयर्स के चेयरमैन वासु रंजन शांडिल्य ने इस संबंध में मंगलवार को चंडीगढ़ के एसएसपी को शिकायत सौंपी है।

अश्लीलता और डबल मीनिंग का आरोप
शिकायत में कहा गया है कि गाने के बोल भद्दे और डबल मीनिंग हैं, जो समाज में गलत संदेश दे रहे हैं। आरोप लगाया गया है कि इस तरह के गाने युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालते हैं और महिलाओं की गरिमा को ठेस पहुंचाते हैं। इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त नजर आए हैं, जबकि इसके गीतकार रकीब आलम हैं।

FIR दर्ज करने की मांग
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मांग की है कि इस गाने के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए। उन्होंने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 294, 296, 79 और आईटी एक्ट की धारा 67 व 67A के तहत FIR दर्ज करने की मांग की है। साथ ही यह भी मांग की गई है कि इस गाने को सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। उनका कहना है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के नाम पर अश्लीलता को बढ़ावा देना कानूनन अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *