Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

AAP MLA अनमोल गगन मान के पति दोषी करार, कोर्ट ने सुनाई इतने साल की सजा

भारत इंफो : पंजाब की पूर्व मंत्री और विधायक अनमोल गगन मान के पति शहबाज सिंह सोही को कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में 2 साल की सजा सुनाई है। यह फैसला डेराबस्सी की अदालत ने सुनाया, जिसमें दो अन्य आरोपियों को भी दोषी ठहराया गया है।

जानकारी के अनुसार यह मामला करीब 7 साल पुराना है, जिस पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने तीनों को सजा सुनाई। हालांकि, फैसले के तुरंत बाद ही सभी दोषियों को जमानत मिल गई। जमानत मिलने के चलते शहबाज सिंह सोही और अन्य दोनों दोषियों को फिलहाल जेल नहीं जाना पड़ेगा। इस फैसले के बाद मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *