loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 35°C
Breaking News

जालंधर में तेज रफ्तार गाड़ी का कहर, बाइक को मारी टक्कर… एक युवक की मौके पर मौत

भारत इंफो : जालंधर में एक बार फिर तेज रफ्तार का खतरनाक रूप देखने को मिला। शहर के काला संघियां रोड पर तेज रफ्तार टाटा सफारी ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

रात करीब 11 बजे हुआ हादसा
स्थानीय लोगों के मुताबिक यह हादसा रात करीब 11 बजे के आसपास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में आ रही टाटा सफारी ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक कई फीट तक हवा में उछलकर सड़क पर जा गिरे।

सड़क किनारे चल रही महिलाएं और बच्ची बाल-बाल बचीं
घटना के समय सड़क किनारे कुछ महिलाएं और एक छोटी बच्ची भी गुजर रही थीं। हादसे की गंभीरता को देखते हुए माना जा रहा है कि अगर वे कुछ कदम आगे होतीं तो बड़ी दुर्घटना हो सकती थी। हालांकि वे बाल-बाल बच गईं। हादसे के बाद कार चालक मौके से भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

एक युवक की मौत, दूसरे की टांगें फ्रैक्चर
हादसे के बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस बुलाकर दोनों घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक की दोनों टांगें बुरी तरह फ्रैक्चर बताई जा रही हैं और उसका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक और घायल युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए। हादसे की खबर सुनकर परिवार में मातम छा गया और परिजन रोते-बिलखते नजर आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *