loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 38°C
Breaking News

जम्मू में फारूक अब्दुल्ला पर हमला! शादी समारोह में तान दी गई रिवॉल्वर

भारत इंफो : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री और नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला पर बुधवार रात जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की कोशिश की गई। हालांकि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया और गोली उन्हें नहीं लग सकी।

बताया जा रहा है कि फारूक अब्दुल्ला एक निजी शादी समारोह में शामिल होने जम्मू पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी भी मौजूद थे। समारोह के बीच अचानक एक व्यक्ति ने उनके पास पहुंचकर रिवॉल्वर तान दी और फायर कर दिया, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए स्थिति को काबू में कर लिया।

सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि करीब 70 साल का हमलावर कमल सिंह जामवाल पीछे से फारूक अब्दुल्ला के पास पहुंचता है और उनके सिर पर रिवॉल्वर तान देता है। जैसे ही वह ट्रिगर दबाने की कोशिश करता है, उसी वक्त सुरक्षाकर्मी उसका हाथ पकड़कर ऊपर कर देते हैं, जिससे चली गोली हवा में निकल जाती है और फारूक अब्दुल्ला बाल-बाल बच जाते हैं।

20 साल से था हत्या का इरादा
घटना के तुरंत बाद सुरक्षाकर्मियों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के दौरान आरोपी कमल सिंह जामवाल ने पुलिस को बताया कि वह पिछले करीब 20 सालों से फारूक अब्दुल्ला को मारना चाहता था और इसी मकसद से उसने हमला करने की कोशिश की।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस हमले के पीछे उसकी क्या मंशा थी और कहीं इसके पीछे कोई और साजिश तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *