loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पाक टीम से बर्तन धुलवाए गए! कप्तान का चौंकाने वाला खुलासा

भारत इंफो : पाकिस्तानी हॉकी कप्तान शकील अहमद बट ने ऑस्ट्रेलिया दौरे से लौटने के बाद नेशनल फेडरेशन पर गंभीर आरोप लगाए। लाहौर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि दौरे के दौरान टीम को अव्यवस्था और बदइंतजामी का सामना करना पड़ा, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल प्रभावित हुआ।

होटल बुकिंग नहीं, सड़कों पर इंतजार
कप्तान के मुताबिक टीम जब सिडनी पहुंची तो होटल ने बताया कि उनके नाम से कोई बुकिंग नहीं है क्योंकि अग्रिम भुगतान नहीं हुआ था। खिलाड़ियों को घंटों इंतजार करना पड़ा और अस्थायी व्यवस्था होने तक उन्हें बाहर भटकना पड़ा। अगली उड़ान से कैनबरा जाने से पहले भी टीम को 13–14 घंटे एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।

मैच से पहले किचन साफ करने का आरोप
बट ने आरोप लगाया कि मैच खेलने से पहले खिलाड़ियों को रसोई साफ करने और बर्तन धोने तक पड़े। उन्होंने कहा कि ऐसी परिस्थितियों में किसी भी टीम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद नहीं की जा सकती और मौजूदा प्रबंधन के रहते खेल जारी रखना मुश्किल है।

दौरे के सभी मैच हारी टीम
दौरे के दौरान टीम ने ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी के खिलाफ मुकाबले खेले, लेकिन सभी मैच हार गई। पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया से 2–3 की हार ने दौरे की निराशाजनक शुरुआत की, जिसके बाद टीम का प्रदर्शन संभल नहीं सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *