Tuesday, September 15, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

भाभी कमल कौर हत्याकांड : बठिंडा कोर्ट ने अमृतपाल मेहरों को लेकर सुनाया ये बड़ा फैसला

भारत इंफो : सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कंचन कुमारी उर्फ भाभी कमल कौर हत्याकांड में पुलिस और प्रशासन को बड़ी कामयाबी मिली है। मामले के मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों को बठिंडा कोर्ट ने आधिकारिक रूप से ‘भगोड़ा’ घोषित कर दिया है। बार-बार समन जारी होने के बावजूद अदालत में पेश न होने के कारण कोर्ट ने यह सख्त रुख अपनाया है।

गला घोंटकर की गई थी हत्या
9-10 जून की रात कंचन कुमारी की बेरहमी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। इस अपराध में अमृतपाल सिंह मेहरों के साथ जसप्रीत सिंह और निम्रतजीत सिंह के नाम भी शामिल थे। वारदात के बाद से ही अमृतपाल लगातार अपनी पहचान छिपाकर फरार चल रहा है।

जून 2025 में विदेश भाग गया था आरोपी
जांच में यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है कि आरोपी अमृतपाल सिंह मेहरों जून 2025 में ही कानून के हाथ आने से पहले देश छोड़कर फरार हो गया था। पुलिस की इंटेलिजेंस रिपोर्ट के अनुसार, उसके संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में छिपे होने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *