भारत इंफो : पंजाब की सियासत में एक बार फिर बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। कांग्रेस पार्टी ने पूर्व क्रिकेटर और पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी, डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में पंजाब कांग्रेस के प्रभारी भूपेश बघेल ने साझा की है। पार्टी का यह कदम राज्य इकाई के भीतर लंबे समय से चल रही खींचतान और अनुशासन के प्रति कड़े संदेश के रूप में देखा जा रहा है।