Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

जालंधर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, फिरौती केस में 2 बदमाश एनकाउंटर में गिरफ्तार

भारत इंफो : जालंधर में पुलिस और फिरौती मांगने वाले बदमाशों के बीच एनकाउंटर हुआ है। इस दौरान एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जबकि दूसरा बदमाश भागते समय गिरकर घायल हो गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से .30 बोर का पिस्तौल और तीन जिंदा कारतूस मिले हैं।

ट्रैवल कंपनी मालिक से मांगी थी फिरौती
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने 11 नवंबर को नकोदर के बिजनेसमैन और बख्शी ट्रैवल कंपनी के मालिक मनीष बख्शी उर्फ मन्नू से 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। फिरौती न देने पर आरोपियों ने 16 जनवरी की रात कंपनी के ऑफिस के बाहर गोलियां चलाकर दहशत फैलाई थी। इस मामले में पहले ही केस दर्ज किया जा चुका है।

दोबारा हमला करने आए थे आरोपी
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गांव बीर फाटक के पास घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद जवाबी कार्रवाई में दोनों आरोपी पकड़े गए। पुलिस का कहना है कि यह मामला संगठित गिरोह से जुड़ा हो सकता है, जिसकी जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *