Sunday, September 13, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 34°C
Breaking News

जालंधर-पठानकोट हाईवे पर ट्रक-कार की टक्कर, बच्ची समेत मां घायल

भारत इंफो : जालंधर-पठानकोट हाईवे पर रायपुर मोड़ के पास DD Transport के ट्रक ने एक कार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। इस दुर्घटना में कार सवार 3 वर्षीय बच्ची और उसकी 28 वर्षीय मां घायल हो गईं। दोनों को तुरंत ईलाज के लिए कैपिटल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

कोहरे को बताया हादसे की वजह
मामले की जानकारी देते हुए ASI रणधीर सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण विजिबिलिटी कम थी, जिस वजह से यह सड़क हादसा हुआ। ट्रक दोगड़ी की तरफ से आ रहा था और उसने वेन्यू कार को टक्कर मार दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया। ट्रक मालिक को हादसे की जानकारी दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *