loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 12°C
Breaking News

कनाडा में पंजाब के युवक की हार्ट अटैक से मौत, 5 फरवरी को लौटने वाला था घर

भारत इंफो : पंजाब के मोगा के एक युवक की कनाडा में हार्ट अटैक से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक महज 26 साल का था और बेहतर भविष्य की तलाश में तीन साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा गया था। कुछ दिन पहले ही उसे वर्क परमिट मिला था, लेकिन इससे पहले ही उसकी जिंदगी थम गई।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मृतक की पहचान सुखजिंदर सिंह (26) निवासी गांव तखानवद, जिला मोगा के रूप में हुई है। वह कनाडा के ब्रैम्पटन शहर में रह रहा था। बीते दिन अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वह दवा लेने अस्पताल पहुंचा। इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मौत का कारण हार्ट अटैक बताया जा रहा है।

मां से आखिरी बातचीत में कही थी घर आने की बात

सुखजिंदर सिंह ने अपनी मां से फोन पर आखिरी बातचीत में कहा था कि वह 5 फरवरी को भारत लौटेगा। बेटे की इस बात को परिवार अभी भी उम्मीद के तौर पर संजोए हुए था, लेकिन अचानक आई इस खबर ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

पूर्व फौजी का बेटा था सुखजिंदर

मृतक के पिता कैप्टन रेशम सिंह पूर्व फौजी हैं। उन्होंने बताया कि सेना में सेवा देने के बाद उन्होंने अपने दोनों बेटों को पढ़ाया-लिखाया। रोजगार न मिलने पर दोनों बेटों ने डेयरी फार्म का काम शुरू किया था। बेहतर भविष्य की उम्मीद में छोटे बेटे सुखजिंदर ने विदेश जाने का फैसला किया और तीन साल पहले स्टडी वीजा पर कनाडा चला गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *