loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

सुनेत्रा पवार बनीं महाराष्ट्र की पहली महिला डिप्टी सीएम

भारत इंफो : अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने लोकभवन में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह करीब 12 मिनट तक चला।

NCP विधायक दल ने सर्वसम्मति से चुना नेता

शपथ ग्रहण से पहले दिन में NCP विधायक दल और विधान परिषद सदस्यों की बैठक विधान भवन में बुलाई गई थी। इस बैठक में सुनेत्रा पवार को सर्वसम्मति से पार्टी नेता चुना गया। इसके बाद उन्हें डिप्टी सीएम पद के लिए नामित किया गया।

डिप्टी सीएम बनने से पहले राज्यसभा सांसद पद से दिया इस्तीफा

डिप्टी सीएम की शपथ लेने से पहले सुनेत्रा पवार ने राज्यसभा सांसद पद से इस्तीफा दे दिया था। पार्टी सूत्रों के अनुसार, संवैधानिक प्रक्रिया को पूरा करने के बाद ही उन्होंने उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली।

अजित पवार की मौत के बाद खाली हुआ था पद

गौरतलब है कि 28 जनवरी को बारामती में हुए प्लेन क्रैश में अजित पवार की मौत के बाद राज्य में डिप्टी सीएम का पद रिक्त हो गया था। इसके चार दिन बाद सुनेत्रा पवार को इस अहम पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *