Monday, September 14, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 32°C
Breaking News

शादी के जश्न में चली गोली, चार दिन पहले ब्याहा फौजी जवान मौत का शिकार

भारत इंफो : तरनतारन जिले के विधानसभा हलका खडूर साहिब के अंतर्गत गांव मल्ल मोहरी में शादी के जश्न के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। हवाई फायरिंग के दौरान गोली लगने से भारतीय सेना के एक जवान की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि जवान की शादी महज चार दिन पहले ही हुई थी।

चार दिन पहले हुई थी शादी, परिवार में पसरा मातम

मृतक की पहचान 28 वर्षीय गुरसेवक सिंह के रूप में हुई है। वह पिछले करीब 9 वर्षों से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहा था और वर्तमान में असम के डिब्रूगढ़ स्थित 18 सिख बटालियन में तैनात था। गुरसेवक सिंह का विवाह 25 जनवरी को संदीप कौर के साथ हुआ था, जिसके बाद घर में खुशियों का माहौल था।

शादी समारोह में हवाई फायरिंग बनी मौत की वजह

जानकारी के अनुसार, गुरसेवक सिंह 29 जनवरी को अपने दोस्त जोबन सिंह की शादी में शामिल होने गांव मल्ल मोहरी पहुंचा था। उसके साथ उसका फौजी साथी सरोवर सिंह, निवासी खडूर साहिब भी मौजूद था। देर शाम भांगड़ा और जश्न के दौरान दोनों ने हथियार से हवाई फायरिंग शुरू कर दी।

लोगों के मुताबिक, दोनों के बीच पहले फायर करने को लेकर बहस हो गई। इसी दौरान सरोवर सिंह द्वारा चलाई गई गोली गलती से गुरसेवक सिंह को लग गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। देखते ही देखते शादी का जश्न चीख-पुकार और मातम में बदल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *