भारत इंफो : पंजाब के स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है क्योंकि उन्हें बिना कोई एक्स्ट्रा छुट्टी मांगे दो दिनों का अवकाश मिल रहा है। इस साल गणतंत्र दिवस का पर्व सोमवार को मनाया जाएगा जिससे छात्रों को संडे और मंडे का एक साथ आनंद लेने का मौका मिलेगा। जनवरी की इस ठंड में यह दो दिनों का ब्रेक बच्चों को काफी राहत देने वाला साबित होगा।
सोमवार को होगी राष्ट्रीय छुट्टी
26 जनवरी 2026 के अवसर पर पूरे देश में राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया गया है जिसका पालन पंजाब के सभी सरकारी और निजी स्कूलों में अनिवार्य रूप से किया जाएगा। सिर्फ शिक्षण संस्थान ही नहीं बल्कि इस दौरान बैंक और सरकारी दफ्तर भी पूरी तरह बंद रहेंगे। सोमवार का दिन होने की वजह से सरकारी कर्मचारियों को भी अपने परिवार के साथ समय बिताने का भरपूर मौका मिलेगा।
25 और 26 जनवरी की छुट्टी
तय कार्यक्रम के अनुसार 25 जनवरी को रविवार होने के कारण रविवार की छुट्टी रहेगी। वहीं अगले ही दिन 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की सरकारी छुट्टी होगी। इसके अलावा कई शिक्षण संस्थानों में 26 जनवरी के मुख्य कार्यक्रमों के आयोजन के बाद 27 जनवरी यानी मंगलवार को भी राहत दी जा सकती है। हालांकि मंगलवार की छुट्टी का फैसला पूरी तरह से स्थानीय प्रशासन और स्कूल प्रबंधन के विवेक पर निर्भर करेगा। फिलहाल दो दिनों की छुट्टियों ने पंजाब के स्टूडेंट्स के चेहरों पर मुस्कान ला दी है।