भारत इंफो : पंजाब में अगले तीन दिनों तक मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश भी हो सकती है। ठंड और कोहरे के चलते लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
18 को हल्की बारिश के आसार
18 जनवरी को अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ इलाकों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना जताई गई है। वहीं पठानकोट और होशियारपुर के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं।
अगले दिन भी रहेगा घना कोहरा
वहीं19 जनवरी को भी मौसम में खास सुधार की उम्मीद नहीं है। अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला के कुछ हिस्सों में घना कोहरा बने रहने की संभावना है। इसके साथ ही पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
20 को मौसम रहेगा शुष्क
20 जनवरी को भी इन जिलों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। हालांकि इस दिन मौसम शुष्क रहने का अनुमान लगाया गया है और बारिश की संभावना नहीं है। सुबह और रात के समय दृश्यता बेहद कम रहने की आशंका है। मौसम विभाग ने घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। खासतौर पर सुबह और देर रात यात्रा करने वालों को कम गति में वाहन चलाने और फॉग लाइट का इस्तेमाल करने की अपील की गई है।