loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 26°C
Breaking News

भाजपा पंजाब वफद की राज्यपाल से मुलाकात टली, अब कल होगी मीटिंग

भारत इंफो : भाजपा पंजाब के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ के नेतृत्व में पार्टी का एक वफद आज शाम राज्य के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से मिलने वाला था। यह मुलाकात शाम 5:30 बजे तय थी, लेकिन राज्यपाल अपने पहले से तय कार्यक्रम के चलते आज शहर से बाहर हैं। सूत्रों के मुताबिकराज्यपाल देर शाम लौट सकते हैं, ऐसे में अब यह अहम मीटिंग कल आयोजित होगी।

‘अघोषित आपातकाल’ जैसे हालात का दावा
यह बैठक पंजाब की समृद्धि और विकास से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलाई गई है। भाजपा का कहना है कि प्रदेश में हालात लगातार चिंताजनक होते जा रहे हैं, जिस पर राज्यपाल का ध्यान आकर्षित करना जरूरी है। भाजपा नेताओं का आरोप है कि पंजाब में “अघोषित आपातकाल” जैसे हालात बनते जा रहे हैं। पार्टी का कहना है कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था कमजोर हो रही है और प्रशासनिक कामकाज पर भी सवाल उठ रहे हैं।

राज्यपाल से हस्तक्षेप की मांग करेगी भाजपा
भाजपा पंजाब वफद राज्यपाल को प्रदेश में कानून-व्यवस्था, प्रशासन की कार्यप्रणाली और लोकतांत्रिक मूल्यों से जुड़ी चिंताओं की पूरी जानकारी देगा। पार्टी का दावा है कि मौजूदा हालात का सीधा असर आम जनता के अधिकारों पर पड़ रहा है। भाजपा नेताओं का कहना है कि पंजाब की स्थिति दिन-ब-दिन बिगड़ रही है। ऐसे में वफद राज्यपाल से संविधान के दायरे में रहते हुए जरूरी कदम उठाने की अपील करेगा, ताकि प्रदेश में हालात सुधारे जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *