Saturday, September 12, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 27°C
Breaking News

जालंधर समेत इन जिलों में पड़ेगी घनी धुंध, मौसम विभाग ने लोगों के फोन पर भेजे अलर्ट मैसेज

भारत इंफो : पंजाब में सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान बहुत घनी धुंध छाए रहने की चेतावनी जारी की है। इसे देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

इन जिलों में छा सकती है बहुत घनी धुंध
मौसम विभाग के अनुसार अमृतसर, बठिंडा, फतेहगढ़ साहिब, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, मानसा, मोगा, पटियाला, संगरूर और एसबीएस नगर जिलों में कई स्थानों पर घना से बहुत घना कोहरा देखने को मिल सकता है। सुबह और रात के समय विजिबिलीटी बेहद कम रहने की संभावना है।

सड़क और रेल यातायात पर पड़ सकता है असर
घनी धुंध के कारण सड़क और रेल यातायात प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। कई इलाकों में विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

दुर्घटनाओं का खतरा, सतर्क रहने की अपील
विजिबिलीटी कम होने से हादसों का खतरा भी बढ़ सकता है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि अनावश्यक यात्रा से बचें और वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें। पंजाब राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) ने किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *