loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 25°C
Breaking News

जालंधर मेयर विनीत धीर के पिता का निधन, हरनामदासपुरा में होगा अंतिम संस्कार

भारत इंफो : जालंधर के मेयर विनीत धीर के लिए रविवार की सुबह बेहद दुखद खबर लेकर आई। उनके पिता विनोद धीर का अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार हरनामदासपुरा में शाम 5 बजे किया जाएगा

इलाज के दौरान डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

मिली जानकारी के अनुसार, विनोद धीर को घर पर ही हार्ट अटैक आया। इसके बाद मेयर विनीत धीर उन्हें तुरंत इलाज के लिए टैगोर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नेताओं और समर्थकों ने जताई संवेदना

इस दुखद मौके पर अस्पताल में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और सेंट्रल हल्का इंचार्ज नितिन कोहली सहित कई नेता और शुभचिंतक पहुंचे। सभी ने मेयर विनीत धीर और उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।

घर ले जाया गया पार्थिव शरीर

विनोद धीर के निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर अस्पताल से उनके निवास स्थान की ओर ले जाया गया। पूरे शहर में इस खबर से शोक की लहर दौड़ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *