Wednesday, November 11, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 17°C
Breaking News

बादल दल से गठबंधन नहीं करेगा शिअद (पुनर सुरजीत), भाजपा-अकाली गठजोड़ का भी करेगा विरोध: ज्ञानी हरप्रीत सिंह

लुधियाना में पार्टी की अहम बैठक के बाद किया ऐलान, भाजपा से बातचीत को राजनीतिक गठबंधन के बजाय पंजाब और पंथक मुद्दों तक सीमित बताया

भारत इंफो, लुधियाना

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले शिरोमणि अकाली दल और भाजपा के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाओं के बीच शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) के अध्यक्ष एवं पूर्व अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले अकाली दल के साथ कोई गठबंधन नहीं करेगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि यदि भाजपा और बादल परिवार के नेतृत्व वाले अकाली दल के बीच राजनीतिक समझौता होता है तो उनकी पार्टी उसका विरोध करेगी।

लुधियाना में मंगलवार को पार्टी की अहम बैठक के बाद कार्यकर्ताओं और मीडिया से बातचीत करते हुए ज्ञानी हरप्रीत सिंह ने कहा कि उनकी पार्टी का बादल गुट के साथ किसी भी तरह के राजनीतिक गठबंधन का सवाल ही पैदा नहीं होता।

2027 के बाद 2029 में सरकार बनाने का दावा

पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों के बारे में उन्होंने कहा कि शिरोमणि अकाली दल (पुनर सुरजीत) का पंजीकरण जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि पार्टी 2027 के विधानसभा चुनाव में सफल नहीं भी होती है तो 2029 में पंजाब में अपनी सरकार बनाएगी। बैठक में परमिंदर सिंह ढींडसा, रविंदर सिंह, चरनजीत सिंह और ज्ञानी हरदीप सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

भाजपा-अकाली गठबंधन की चर्चाओं के बीच अहम घटनाक्रम

गौरतलब है कि पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व वाले अकाली दल के बीच दोबारा गठबंधन की संभावनाओं को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हाल के दिनों में दोनों दलों के नेताओं के बयानों और मुलाकातों ने इन अटकलों को और हवा दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *