Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 31°C
Breaking News

पंजाब में युवक का पर्स ले भागा ‘चोर कुत्ता’! पुलिस भी खोज में जुटी, वीडियो देखकर लोग हैरान

भारत इंफो : अमृतसर के लारेंस रोड स्थित एक चाय की दुकान पर बैठे युवक के साथ अजीबोगरीब घटना हो गई। दुकान के आसपास शांत ढंग से घूम रहा एक आवारा कुत्ता अचानक युवक की कुर्सी के पास आया और उस पर रखा पर्स मुंह में दबाकर सड़क की ओर भाग गया। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिखाई दी।

युवक को पर्स गायब होने का नहीं लगा अंदाजा
घटना के कुछ समय बाद जब युवक ने पर्स को ढंढा तो उसे समझ नहीं आया कि वह कहां गया। दुकान संचालक ने जब सीसीटीवी फुटेज चेक की तो सामने आया कि चोरी किसी इंसान ने नहीं, बल्कि कुत्ते ने की है। पर्स में 5-6 हजार रुपए नकद और कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज थे।

पुलिस को दी तुरंत सूचना
पर्स गायब होने का पता चलते ही युवक ने पास में मौजूद पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने भी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कुत्ते की तलाश शुरू कर दी है, ताकि दस्तावेज और नकदी बरामद की जा सके।

घटना पर लोगों की मज़ेदार प्रतिक्रियाएं
इस अनोखी चोरी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। लोग कुत्ते को “अंडरकवर गैंग का ट्रेनी” और “अमृतसर का रॉबिन हुड डॉग” जैसे नाम देकर मजाकिया अंदाज में शेयर कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस और पीड़ित युवक पर्स तथा उसमें रखे दस्तावेजों को ढूंढने में जुटे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *