loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 24°C
Breaking News

मौत की खबरों के बीच पंजाबी सिंगर की पोस्ट वायरल, लिखा- अभी हम ज़िंदा हैं

भारत इंफो : पंजाबी सिंगर हरजीत हरमन ने सोशल मीडिया पर अपने जिंदा होने की जानकारी दी है। उन्होंने फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि कुछ लोगों ने व्यूज़ और लाइक्स की होड़ में उन्हें गलत तरीके से मृत घोषित कर दिया, जबकि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और लगातार कार्यक्रम कर रहे हैं।

हरजीत हरमन ने अपनी पोस्ट में मानसा के गांव ख्याला के दिवंगत गायक हरमन सिद्धू की फोटो भी साझा की और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए लिखा—“अलविदा भाई।”

सिंगर ने कहा कि लापरवाही और नाम की समानता के कारण कई लोगों ने बिना पुष्टि किए सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैला दी, जिससे उनके प्रशंसकों में भारी भ्रम और चिंता फैल गई। उन्होंने अपील की कि ऐसे संवेदनशील मामलों में जिम्मेदारी के साथ जानकारी साझा की जानी चाहिए।

गौरतलब है कि पंजाबी गायक हरमन सिद्धू की दो दिन पहले एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी, जब उनकी कार तेज रफ्तार में एक ट्रक से जा टकराई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *