Thursday, October 29, 2026
loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 28°C
Breaking News

जालंधर में अल सुबह हड़कंप! घर में खड़ी कार देखते ही देखते बनी राख

भारत इंफो : जालंधर के लवकुश चौक के पास एक घर में खड़ी कार में अचानक आग लगने की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरी कार जलकर राख हो गई।

दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद बुझाई आग

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और पास खड़ी दूसरी कार को जलने से बचा लिया।

कनाडा में है कार का मालिक

अवतार सिंह ने बताया कि स्विफ्ट गाड़ी उनके भाई की है, जो इस समय कनाडा में हैं। उन्होंने कहा कि सुबह पड़ोसियों ने उन्हें कार में आग लगने की सूचना दी थी। आग लगने के वक्त दोनों गाड़ियां घर की छत के नीचे खड़ी थीं।

शार्ट सर्किट बना आग का कारण

दमकल विभाग के कर्मियों ने प्राथमिक जांच में बताया कि आग लगने का कारण शार्ट सर्किट प्रतीत होता है। हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *