loader-image
Jalandhar, IN
temperature icon 39°C
Breaking News

पंजाब से दिल्ली जा रही ‘गरीब रथ’ में भीषण आग! यात्रियों में मची चीख-पुकार

भारत इंफो : लुधियाना से देश की राजधानी दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सरहिंद रेलवे स्टेशन पार करते ही ट्रेन की एक बोगी में अचानक धुआं उठने लगा। धुएं को देखते ही यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोगों ने तुरंत अलार्म चेन खींचकर ट्रेन को रोका।

कंप्रेसर फटने से हुआ हादसा

आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे स्टाफ और लोको पायलट ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और प्रभावित बोगी तथा अन्य बोगियों के यात्रियों को तुरंत सुरक्षित बाहर निकाला। शुरुआती जांच में पता चला है कि यह हादसा कंप्रेसर फटने के कारण हुआ, जिसके बाद ट्रेन में आग लग गई।

बड़ा हादसा टला

घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, समय पर अलार्म चेन खींचने और स्टाफ की तत्परता से किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है। इस हादसे के बाद रेलवे ने इस पूरी घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *